फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मानव तस्करी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर आगरा के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को दबोचा
पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपये का इनाम, वर्ष 2019 से पुलिस को थी तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह के एक इनामी बदमाश को आगरा के फतेहाबाद रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डौकी, आगरा निवासी विशाल सिंह के रूप में हुई है। तीन राज्यों दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल की पुलिस आरोपी की तलाश में थी।
विशाल करीब चार साल से पुलिस की आंख में धूल झोंककर देश के कई राज्यों में छिपने के अलावा भूटान और नेपाल में पनाह लेता रहा। आरोपी और उसके गैंग ने मयूर विहार फेज-1 से दो नाबालिग बहनों को अगवा कर उनका सौदा किया था। आरोपी ने उत्तम नगर ले जाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने दोनों बहनों को बरामद कर नरेश शैलेंद्र, राजू कुमार उर्फ राज चौधरी और दो महिलाएं शशि माला उर्फ रूबी और किरन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी विशाल लगातार फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 21 नवंबर 2019 को एक महिला ने मयूर विहार फेस-1 से अपनी दो नाबालिग बेटियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने छोटी बेटी को ढूंढ निकाला। उसने बताया कि दोनों बहनों को मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने अगवा किया था। आरोपी उनको उत्तम नगर ले गए, वहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाने, छेड़छाड़, अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी विशाल लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद दूसरी लड़की को भी तलाश कर लिया। बाद में आरोपी विशाल की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को आगरा से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से मानव तस्करी में लिप्त है। वह लड़कियों को वेश्यावृत्ति और बार डांसर बनाने के लिए अगवा करवाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें