फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हिंदूराव अस्पताल ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल ने मनाया 75वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी के प्रतिष्ठित हिंदूराव अस्पताल ने शुक्रवार को अपना 75वां स्थापना दिवस और वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। राजधानी के सबसे पुराने और भरोसेमंद सरकारी अस्पतालों में शामिल हिंदूराव ने पिछले सात दशकों में गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, आयुक्त अश्विनी कुमार, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश नारनौलिया, निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. राजेश के बंसल सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक और अस्पताल के स्टाफ उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें