फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मकोका मामले में छह सितंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ शनिवार को सुनवाई की। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह की अदालत ने छह सितंबर के लिए सुनवाई टाल दी। अदालत ने यह फैसला वकीलों की हड़ताल के चलते लिया। पूर्व विधायक नरेश बाल्यान पर गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत की गई थी। आरोप है कि बाल्यान ने कपिल सांगवान के इशारे पर एक व्यापारी से जबरन वसूली में भूमिका निभाई थी। गिरफ्तारी से पहले भाजपा ने एक ऑडियो क्लिप सार्वजनिक की थी, जिसमें नरेश बाल्यान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत हो रही थी। इस क्लिप के जरिये भाजपा ने आप पार्टी पर आपराधिक तत्वों से सांठगांठ का आरोप लगाया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें