फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तेज रफ्तार का कहर, कार चलाना सीख रहे शख्स ने तीन बच्चों को कुचला, एक की हालत नाजुक

Sun, 18 Dec 2022 03:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली का गुलाबी बाग इलाका जहां सुबह करीब साढ़े 9 बजे उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ़्तार सफेद रंग की ब्रेज़ा गाड़ी सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। गाड़ी की चपेट में एक 6 साल का मासूम बच्चा भी आ गया था जिसको हादसे के बाद पास में खड़े लोगों ने उठाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
लाल घेरे में कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला। गाड़ी चलाना सीख रहे शख्स ने अपनी बेलगाम गाड़ी की चपेट में 3 मासूम बच्चों को ले लिया। इस हादसे की चपेट में आए दो बच्चो को मामूली चोट आई जबकि एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

दिल्ली का गुलाबी बाग इलाका जहां सुबह करीब साढ़े 9 बजे उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ़्तार सफेद रंग की ब्रेज़ा गाड़ी सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई और दीवार से टकराकर कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। गाड़ी की चपेट में एक 6 साल का मासूम बच्चा भी आ गया था जिसको हादसे के बाद पास में खड़े लोगों ने उठाया और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। 

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल बच्चे का नाम अनुज है,जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि उसके साथ दो बच्चे और थे जो बाल बाल बचे। खौफनाक हादसे देख चुके अंशु हादसे की तस्वीरों को  ठीक से बयां भी नहीं कर पा रहा है। 

हादसे के वक़्त तीन बच्चे एक साथ मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि दो बच्चे गाड़ी की चपेट में पूरी तरह आने से बच गए। जबकि एक बच्चा खुद को बचा नहीं पाया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें