फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: येलो लाइन पर दौड़ी ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के जश्न को खास बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली विशेष ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन को तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावना से सजाया गया है। डीएमआरसी के अनुसार, यह विशेष ट्रेन भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है। ट्रेन के जरिए यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है। डीएमआरसी ने लोगों से अपील की है कि वे पूरे गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और अभियान से जुड़े डिजिटल कार्यक्रमों में भी भाग लें। विशेष मेट्रो के जरिये डीएमआरसी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यात्रियों के बीच पहुंचाने के साथ देशभक्ति का संदेश देने की पहल की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें