नई दिल्ली। आजादपुर मंडी के चेरमान आदिल अहमद ने कहा है कि सोनीपत से हरी सब्जी आती हैं, जिनको रोके जाने की ख़बर है, इससे ग्रीन सब्ज़ी जैसे भिंडी, तरोई, करेला, खीरा के भाव में 25-30 प्रतिशत असर पड़ सकता है। वास्तविक जानकारी बुधवार को पता चल पायेगी। मंडी पूर्ण रूप से संचालित हो रही है, मंडी में आज आवक में कोई कमी दर्ज नही की गई है।