फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रामजस कॉलेज में ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह के संरक्षण में रामजस कॉलेज में ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस पहल का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्घाटन रामजस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय कुमार अरोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाली केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी की संस्कृति विकसित करने से जुड़ी है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि सतत आंदोलन है जो आने वाले वर्षों में डीयू को सबसे स्वच्छ और हरित परिसरों में स्थापित करने में मदद करेगी। राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रयास से पहल शुरू की गई। कार्यक्रम में रामजस कॉलेज की उप-प्राचार्या एवं आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. रुचिका वर्मा ने कहा, पर्यावरण की जिम्मेदारी सामूहिक कर्तव्य है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें