फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो में 'जवान' के लुक में नजर आई लड़की, सिर-हाथ पर बांधी पट्टी, फिर भीड़ में बनाया ऐसा वीडियो

Wed, 20 Sep 2023 06:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो में एक लड़की शाहरुख की जवान फिल्म के एक गाने पर डांस कर रही है। इस फिल्म में मेट्रो को हाईजैक करने का एक सीन है। जिसमें शाहरुख एक गाने पर कुछ सेकेंड के लिए डांस करते हैं। इसी पर एक लड़की ने मेट्रो के अंदर डांस  किया है। 
विज्ञापन
मेट्रो में डांस करती लड़की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Metro: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान का डांस वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस डांस मूव्स की सबसे ज्यादा रील्स बन रही हैं। बल्कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया। भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली कमाई की है। 

विज्ञापन


इस फिल्म में मेट्रो को हाईजैक करने का एक सीन है। जिसमें शाहरुख एक गाने पर कुछ सेकेंड के लिए डांस करते हैं। भरी मेट्रो ट्रेन के अंदर 'बेकरार करके हमें' गाने पर शाहरुख डांस करते हैं। इसी पर एक लड़की ने मेट्रो के अंदर डांस  किया है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सिर और हाथ पर पट्टी बांधे हुए है और 'बेकरार करके हमें' गाने पर शाहरुख की तरह डांस कर रही है। जवान के लुक में यह लड़की नजर आ रही है। 

मेट्रो के अंदर से ऐसे वीडियो पहली बार सामने नहीं आए हैं। लगातार रील्स के दीवाने ऐसे वीडियो बनाते रहते हैं। वहीं डांस, मारपीट और लड़ाई झगड़े के वीडियो आम हो चले हैं। दिल्ली मेट्रो ने कई बार यात्रियों को ऐसा नहीं करने की अपील की है। लेकिन वीडियो बनाने वाले यात्री नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें