दिल्ली के मोती बाग में कुल्हाड़ी से एक छात्रा पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हमला करने के आरोपी को पलवल हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी को छात्रा के पिता ने थप्पड़ मार दिया था और उसका बदला लेने के लिए आरोपी ने छात्रा पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। हमले में घायला छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।