ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने हायर के ग्रेटर नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एयर कंडीशनर निर्माण, फिन्स निर्माण, कॉपर यूनिट और आउटडोर यूनिट की कार्यप्रणाली को समझा। इससे उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी मिली। इस मौके पर डीन डॉ. कीर्ति पाल, डॉ. सतपाल शर्मा और डॉ. एमए अंसारी, डॉ हरिश्चंद्र ठाकुर, डॉ ओमवीर सिंह व हर्षिता मिश्रा मौजूद रहे। ब्यूरो