फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का दिया मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली एवं संयुक्त मेवात के पदाधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। समापन सत्र में जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा, जो व्यक्ति स्वयं का आत्म-सुधार नहीं कर सकता, वह समाज का नेतृत्व नहीं कर सकता। संगठन अब ऐसे दौर में है जहां पहचान नाम से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक और एक ग्यारह बनने का मंत्र देते हुए स्थानीय स्तर पर मजबूत और सक्षम टीमें तैयार करने का आह्वान किया ताकि समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संगठन के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही जमीयत की असली ताकत हैं। दो दिनों के दौरान मॉडल विलेज, सद्भावना मंच, समाज सुधार और आदर्श मस्जिद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। दारुल उलूम देवबंद के शिक्षक मुफ्ती इमरानुल्लाह और मौलाना उमर कासमी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन जमीयत उलेमा दिल्ली के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद कासिम नूरी कासमी ने किया। मौलाना मुहम्मद अखलाक कासमी की दुआ के साथ कार्यशाला संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें