फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit : हुड़दंगियों को तुरंत दबोच लेगी स्ट्राइकिंग रिर्जव टीम, अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से लिया सबक

Sat, 09 Sep 2023 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

हुड़दंगियों को दबोचने लिए स्ट्राइकिंग रिजर्व टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को इसलिए विशेष रूप से बनाया गया है कि मौके पर सुरक्षा व ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी परिस्थिति में अपना पाइंट नहीं छोडऩे के सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास हो या फिर अमेरिकन एंबेसी। हुड़दंगियों को दबोचने लिए स्ट्राइकिंग रिजर्व टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को इसलिए विशेष रूप से बनाया गया है कि मौके पर सुरक्षा व ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी परिस्थिति में अपना पाइंट नहीं छोडऩे के सख्त आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास, शांतिपथ, अमेरिका व चीन समेत कुछ एंबेसियों के इलाके को एक जोन बनाया गया है। इस जोन में पांच स्ट्राइकिंग रिजर्व टीमें तैनात की गई हैं। इन पांच टीमों में कुल 80 पुलिसकर्मी हैं।

ये दंगा निरोधक उपकरण व आधुनिक हथियारों से लैस हैं। पूरी नई दिल्ली जिले में 10 जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा आईटीओ, एयरपोर्ट, राजघाट व पूसा को अलग-अलग जोन बनाया गया है। इन जोन में तैनात रिजर्व टीमें किसी भी तरह से शांति भंग करने वाले को तुरंत पकड़ लेगी।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा में जो पुलिसकर्मी जिस पाइंट पर तैनात है वह उसी पाइंट पर रहेगा। किसी भी पुलिसकर्मी को अपना ड्यूटी पााइंट नहीं छोडऩे की सख्त हिदायतें दी गई हैं। ऐसें पुलिसकर्मी के ड्यूटी पाइंट से कुछ दूरी पर कुछ हो रहा होगा तो वह ड्यूटी पाइंट को नहीं छोड़ेगा। फरवरी, 2020 में आए अमेरिका के राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने हुडदंग किया था और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे हो गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें