फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी जिला की साइबर सेल ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों से कार्ड की जानकारी और ओटीपी लेकर ऑनलाइन शॉपिंग करता था। उस पर तेलंगाना में 30 लाख की ठगी का मामला दर्ज हैं। इससे पहले भी आरोपी जॉब दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के कब्जे से सात मोबाइल फोन, 15 सिम, 5 डेबिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, सोने की बाली, अंगूठी और 23 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव जवां, अलीगढ़ यूपी निवासी शुभम सिंह के रूप में हुई है। बुराड़ी निवासी सुशील कुमार ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ठगी की शिकायत की थी। पुलिस जांच में पाया गया कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल शॉपिंग वेबसाइट से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए किया गया था और वस्तुओं की डिलीवरी पूर्वी दिल्ली में हो रही थी। आरोपी की पहचान कर उसे बंगला रोड से उस समय गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें