फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लूटपाट में नाबालिग समेत चार बदमाश धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। निहाल विहार थाना पुलिस ने कार पर सवार होकर लूटपाट करने वाले सगे भाइयों समेत चार बदमाशों को पकड़ा है। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। पुलिस ने इनके पास से नकदी और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे गला दबाकर बदमाशों ने दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। कार नंबर के जरिए पुलिस उसके मालिक तक पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लक्ष्मी पार्क से कार मालिक के बेटे धीरज और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके एक साथी नीरज तिवारी और नाबालिग को भी पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें