फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री एवं टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज के संस्थापक टोनी ब्लेयर ने शिष्टाचार मुलाकात की। दिल्ली सचिवालय में हुई यह भेंट भारत-ब्रिटेन संबंधों की गहराई, वैश्विक स्तर पर उभरती लोकतांत्रिक चुनौतियों तथा सुशासन, शहरी विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर केंद्रित रही। मुख्यमंत्री ने टोनी ब्लेयर को राजधानी में किए जा रहे इनोवेटिव, डिजिटल प्रशासन, पर्यावरणीय सुधारों और शिक्षा क्षेत्र में चल रहे परिवर्तनकारी प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे विकसित दिल्ली की परिकल्पना के तहत दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और शहरी संरचना को आधुनिक और जनकेंद्रित बना रही है। वहीं टोनी ब्लेयर ने दिल्ली में हो रहे बदलावों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल गवर्नेंस, स्कूल प्रणाली में हो रहे इनोवेटिव बदलाव और पर्यावरणीय नीतियों में हो रहे सुधारों में गहरी रुचि दिखाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें