दिल्ली पुलिस ने निर्माण विहार इलाके में स्थित एनबीएफसी कंपनी के दो कर्मचारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारी और अन्य तीनों आरोपी सोने के नकली जेवरों के आधार पर लोन देकर कंपनी को चूना लगाने का काम करते थे।