फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गांधी नगर थाने के सामने प्लाईवुड के गोदाम में आग, साढ़े चार घंटे कड़ी मशक्कत, 21 गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 09 Aug 2023 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गांधी नगर थाने के सामने एक प्लाईवुड के गोदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की है। साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 21 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
गांधीनगर में प्लाईवुड के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी नगर में बुधवार तड़के थाने के गेट के सामने स्थित प्लाईवुड के गोदाम में भीषण आग लग गई। पुलिसकर्मियों ने आसपास की इमारतों के अलावा थाने को तुरंत खाली करवा दिया। सूचना मिलने के बाद दमकल की 21 गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 4:07 बजे गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते वहां पर ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। आग की आंच थाने के गेट तक पहुंचने लगी। आग की वजह से पूरा गोदाम जल गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दुकान और गोदाम जगमोहन का है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शाम चार बजे तक कूलिंग करने के बाद दमकल की गाड़ियों ने वापसी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें