पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार को आग लग गई जहां कोविड-19 मरीज भर्ती हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, विकासपुरी में यूके नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना रात करीब 11 बजे प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई से सवेरे मिली जानकारी के मुताबिक सभी कोविड मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।