सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थित यूको बैंक में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। बताया गया कि रिकॉर्ड रूम के ऑफिस की फाइल्स, फॉल्स सीलिंग और एसी यूनिट में आग लग गई।