सेंट्रल दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। यह लग्जरी रेस्टोरेंट कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल रोड पर है। अग्निशमन अधिकारियों को सुबह 5:32 बजे यहां आग लगने की सूचना मिली थी।
जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 6:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अबतक किसी के हताहत की खबर नहीं है।