इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पति-पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया, महिला के गांव के रहने वाले जतिन अधाना व आयरन ने 14 जून को इंस्टाग्राम आईडी पर लगे पर आपत्तिजनक एवं भददी पोस्ट की थी। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने गलती मान ली थी। उसके बाद दोबारा 13 जुलाई को फिर से नई आईडी बनाकर महिला व उसके पति के फोटो लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई ।