फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मसाज सेंटर में अश्लील वीडियो बनाकर इंजीनियर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसाज सेंटर में अश्लील वीडियो बनाकर इंजीनियर को पीटा
विज्ञापन

पीड़ित ने जस्ट डॉयल से लिया था नंबर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से निकाले 2.30 लाख रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर में जस्ट डॉयल से मसाज सेंटर का फोन नंबर लेना 37 वर्षीय इंजीनियर को भारी पड़ गया। एक युवती ने पहले उसके साथ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया फिर उसके तीन साथियों ने इंजीनियर की पिटाई कर दी। इसके बाद डेबिट और क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर लेकर खाते से 2.30 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर फोन नंबर और सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पीड़ित इंजीनियर परिवार के साथ सेक्टर-17 में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि मसाज करवाने के लिए 28 अक्तूबर को जस्ट डॉयल से मसाज सेंटर का नंबर लिया। कुछ देर के बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर महिला ने बताया कि सेंटर न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास है। इसके बाद आरोपी महिला उससे व्हाट्सएप नंबर से बात की। उसने पीड़ित को शाम सात बजे मसाज करवाने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर तय जगह पर पहुंच गए। कुछ देर बाद ई-रिक्शा से आई महिला उसे साथ न्यू अशोक नगर बी-ब्लाॅक स्थित फ्लैट पर ले गई। वहां पहले से एक युवती मौजूद थी। महिला और युवती ने पीड़ित को पानी पिलाया और कपड़े उतार कर बिस्तर पर लिटा दिया। इस दौरान युवती ने अपने कपड़े उतार लिए। इस बीच तीन युवक कमरे में आए और उन्होंने पीड़ित का युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला और युवती को कमरे से निकालकर तीनों इंजीनियर को पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनका मोबाइल, डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने उनसे दोनों कार्ड के पिन नंबर लेकर उससे पैसे निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें