कार में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में देर रात एक डस्टर कार में आग लग गई। जिसके बाद आग पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क के अंतर्गत देर रात लगभग 12:45 पर एक डस्टर कार में आग लग गई। मालिक का नाम शुभम सक्सेना है। जिनकी गाड़ी है। गाड़ी का नंबर यूपी 16 एवाई 6894 है। जैसे ही आग की सूचना मिली तो तत्काल थाना नॉलेज पार्क की पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।