फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाई का वीडियो बनाने का आरोप लगाकर युवक को अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़ाई का वीडियो बनाने का आरोप लगा युवक को पीटा
विज्ञापन

नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में लड़ाई का वीडियो बनाने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान पीड़ित का एक दांत टूट गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। बयान के आधार पर पुलिस गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर फरार हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार संजय शर्मा (36) सपरिवार रूप नगर उत्तम नगर इलाके में रहता है। वह इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत का काम करता है। 26 जून की शाम वह अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि तीन युवक एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। वहां काफी लोग जमा थे। संजय भी वहां खड़ा होकर युवकों को मारपीट करते देखने लगा। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह मोबाइल को हाथ में रखा हुआ था। इसी दौरान मारपीट कर रहे एक युवक की नजर संजय पर पड़ी। आरोपी ने संजय पर लड़ाई का वीडियो बनाने और पीट रहे युवक का सहयोगी बताकर उसकी पिटाई शुरू कर दी और अधमरा कर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें