फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीयू:  आज से शुरू होगा वायरलेस सेंसर नेटवर्क और आईओटी पर प्रोग्राम 

Mon, 10 Jan 2022 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

10 से 14 जनवरी तक किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन, 14 सत्र का होगा कार्यक्रम। प्रौद्योगिकी के दायरे, मुद्दों, चुनौतियों और अनुसंधान के बारे में मिलेगी मदद।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में सोमवार से वायरलेस सेंसर नेटवर्क एंड आईओटी पर साप्ताहिक फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम(एफडीपी) कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग तथा एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (अटल) अकादमी द्वारा 10 से 14 जनवरी तक किया जाएगा। 

विज्ञापन


डीटीयू की ओर से प्रोग्राम कोर्डिनेटर प्रो. एस इन्दु ने बताया कि कार्यक्रम में डेमो और व्यावहारिक ट्यूटोरियल सहित कुल 14 सत्र होंगे। इसमें प्रत्येक सत्र  के लिए डेढ़ घंटे निर्धारित किए गए हैं। एफडीपी प्रोग्राम का उद्देश्य वायरलेस सेंसर नेटवर्क और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास के बारे में बुनियादी अवधारणाओं, प्रौद्योगिकी और उन्नति को लेकर जानकारी देना है। यह प्रोग्राम प्रतिभागियों को नई और कुशल तकनीकों को सामने लाने की दिशा में भी आगे बढ़ने में सहयोग करेगा। साथ ही यह कार्यक्रम इस क्षेत्र के साथ- साथ प्रौद्योगिकी के भविष्य के दायरे, मुद्दों, चुनौतियों और अनुसंधान के अवसरों में भी मदद करेगा।

प्रो. एस इन्दु ने बताया कि प्रोग्राम के लिए कई विशेषज्ञों को आमंत्रित किया है, जिनमें नेशलन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी( एनआईटी) से प्रो. मुरलीधर कुलकर्णी, सेल्सफोर्स, यूएसए के प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रभजोत सिंह, एनआईटी से डॉ. करण वर्मा, रुड़की स्थित हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट से सुषमा विलाडकर, तमिलनाडू स्थित फ्रांसिस जेवियर इंजीनियरिंग कॉलेज से डॉ आर रवि, आईजीडीटीयूडब्ल्यू दिल्ली से डॉ निधि गोयल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से डॉ आयशा चौधरी, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्रोफेसर दीपक केडिया, आईआईटी दिल्ली से डॉ ब्रेजेश लाल, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से डॉ शिल्पा जिंदल, पंजाब यूनिवर्सिटी से डॉ सुनील अग्रवाल तथा दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी(डीटीयू) से प्रोफेसर एस इंदु और प्रोफेसर ओपी वर्मा शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें