फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नशे में धुत बुलेट सवार ने हवलदार की स्कूटी में मारी टक्कर, दोनों घायल, पुलिसकर्मी का पैर टूटा

Sun, 23 Oct 2022 09:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

 हादसे में पुलिसकर्मी समेत दोनों घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शराब के नशे में धुत बुलेट सवार ने दिल्ली पुलिस के हवलदार की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी समेत दोनों घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसे में पुलिसकर्मी का पैर टूट गया है, जबकि बुलेट सवार के सिर में चोट लगी है। पुलिसकर्मी की शिकायत पर मोहन गार्डन थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान भारत विहार निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर थाने में हवलदार के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें