फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीतापुर के ध्यानार्थ सिल्ट निकालते समय नाले की दीवार गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित कांति नगर में नाले की सफाई के दौरान हुआ हादसा, दीवार से टकराई जेसीबी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित कांति नगर में सोमवार सुबह नाले से सिल्ट (गाद) निकालने के दौरान दीवार ढह गई। हादसे में दीवार के मलबे की चपेट में रिक्शा चालक आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सीतापुर, यूपी निवासी मिथलेश उर्फ ऋषि (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल कांति नगर में नाले की सफाई के लिए जेसीबी की मदद से गाद निकाली जा रही थी। इसी दौरान गलती से चालक ने दीवार पर जेसीबी का पंजा मार दिया। जिसके बाद दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। मिथलेश उस समय रिक्शा साइड में लगाकर दाढ़ी बनवाने का इंतजार कर रहा था। वह मलबे की चपेट में आ गया। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने लापरवाही बरतने से हुई मौत का मामला दर्ज कर आरोपी चालक राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक कांति नगर इलाके में दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाला मौजूद है। सरकार फिलहाल बरसात से पूर्व नालों की सफाई करवा रही है। सोमवार सुबह करीब 11.00 बजे जेसीबी से नाले की गाद निकालकर सड़क किनारे डाली जा रही थी। इस दौरान चालक की गलती की वजह से हादसा हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिथलेश का परिवार सीतापुर स्थित दुल्लापुर गांव में रहता है। वह पिछले काफी समय से कृष्णा नगर में ही रहकर रिक्शा चलाता था। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों के दिल्ली आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें