फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रिजार्ट कारोबारी के घर से गहने व नकदी चोरी में घरेलू सहायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाराखंभा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, लाखों के गहने, विदेशी मुद्रा और नकदी बरामद
विज्ञापन

नई दिल्ली। कस्तुरबा गांधी मार्ग निवासी रिजार्ट कारोबारी सतिंदर सिंह छाबड़ा के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी करने वाले उनके घरेलू सहायक को बाराखंभा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने लाखों के गहने, करीब 57 हजार रुपये, यूरो, दिरहम, रिंगित और सिंगापुर डॉलर बरामद किए हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया, शनिवार को उन्होंने बाराखंभा रोड थाने में अपने घर में चोरी होने की शिकायत की थी। उन्होंने अपने घरेलू सहायक रिंकू पर चोरी का आरोप लगाया। हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से मना कर दिया। पुलिस ने उसके फोन की जांच की। जिसमें बड़ी रकम के संदिग्ध यूपीआई लेनदेन का पता चला। इसके बारे में पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। कुछ गहने और नकदी को अपने गांव भेज दिया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रिंकू उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के उसारी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें