सफाई को लेकर विवाद, सैलून मालिक पर कैंची से हमले का आरोप
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेस वे क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में सैलून की सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि सैलून संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सफाईकर्मी पर कैंची और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गुलावली गांव निवासी रिंकू के अनुसार उनका दोस्त विकास सैलून में सफाई का काम करने गया था। इसी दौरान सैलून मालिक कमल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में कमल ने पहले विकास पर कैंची से वार किया, फिर अंकित, भारत और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी अभद्रता की गई। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। ब्यूरो