फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उपनिदेशक और पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने किया निलंबित, जांच के आदेश, पांच दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत में हुआ सुधार, 164 के बयान दर्ज
पुलिस ने उपनिदेशक के फ्लैट में सहायिका व बाकी लोगों के भी बयान लिए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका और पत्नी सीमा रानी को सोमवार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि प्रेमोदय खाका ने दोस्त की बेटी को घर में डरा-धमकाकर कई माह तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने प्रेमोदय की पत्नी सीमा रानी को सारी बात बताई। आरोप है कि उसने पीड़िता की पिटाई कर जबरन उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं। ढाई साल बाद मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने 13 अगस्त को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
उधर, मामले का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को आदेश जारी कर तुरंत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। पांच दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। वहीं मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने भी पुलिस को नोटिस जारी कर जांच में देरी पर जवाब मांगा है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सोमवार को सेंट स्टीफन अस्पताल में पीड़िता से मिलने पहुंचीं तो अस्पताल प्रशासन ने उनको मिलने से रोक दिया। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। मिलने न देने पर स्वाति मालीवाल अस्पताल में ही धरने पर बैठकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगीं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती 16 वर्षीय पीड़िता की हालत में सुधार हुआ है। सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए। सूत्रों का कहना है कि बयान में पीड़िता ने एफआईआर के आरोपों को दोहराया है। पुलिस ने उसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह एक टीम छानबीन के लिए उपनिदेशक के बुराड़ी के शक्ति एंक्लेव स्थित फ्लैट पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने उपनिदेशक की सहायिका व बाकी लोगों के बयान भी लिए। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को मामला मीडिया में आने पर पुलिस की खूब फजीहत हुई। पुलिस पर सवाल खड़ा किया जाने लगा कि इतना गंभीर मामला होने के बाद भी आठ दिन तक गिरफ्तारी नहीं की। इसके बाद पुलिस एकदम सक्रिय हुई और प्रेमोदय और पत्नी सीमा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें