फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: समय से पहले मौत का खतरा बढ़ा सकता है अवसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अवसाद केवल मानसिक परेशानी नहीं, बल्कि समय से पहले मौत का खतरा भी बढ़ा सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि अवसाद से पीड़ित लोगों में किसी भी कारण से मृत्यु का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में लगभग दोगुना होता है, जबकि आत्महत्या का जोखिम करीब 10 गुना तक बढ़ जाता है। मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ओम प्रकाश ने बताया कि अवसाद का असर केवल मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता। इससे हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि अवसाद की पहचान होने के शुरुआती छह महीनों में जोखिम सबसे अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि अवसाद के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार उदासी, तनाव, नींद और भूख में बदलाव या किसी काम में रुचि खत्म होना, इसके संकेत हो सकते हैं। समय पर इलाज शुरू करने से मृत्यु का खतरा 20 से 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें