फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पशु अधिकार के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर रविवार को कई पशु अधिकार की मांग को लेकर कई संगठनों और प्रेमियों ने आवारा कुत्तों व दूसरे जानवरों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उस दौरान हनुमान सेना दिल्ली संगठन ने नारेबाजी की। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा, उनका उद्देश्य बेसहारा जानवरों की दयनीय स्थिति पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ने घायल और बीमार जानवरों के लिए कई शेल्टर बनाए हैं, जहां उनका मुफ्त इलाज किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की अपील की है। साथ ही, संगठन के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें