फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: युवक की धारदार हथियार से हत्या, शव को जलाया, यमुना किनारे मिली बॉडी, नहीं हुई शिनाख्त

सार

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को वजीराबाद थाना पुलिस को खबर मिली कि रामघाट, वजीराबाद , यमुना खादर में एक शव जला हुआ पड़ा है। खबर मिलते ही फौरन एक टीम मौके पर पहुंची। शव की पड़ताल करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव को जला दिया। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लगभग 90 फीसदी जली हुई हालत में शव मिला। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। घटना स्थल के पास से पुलिस को एक पेपर कटर व माचिस बरामद हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को वजीराबाद थाना पुलिस को खबर मिली कि रामघाट, वजीराबाद , यमुना खादर में एक शव जला हुआ पड़ा है। खबर मिलते ही फौरन एक टीम मौके पर पहुंची। शव की पड़ताल करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव से कुछ दूरी पर झाड़ियों में काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। 

ऐसा लग रहा था कि हत्या करने के बाद शव को घसीटकर दूर ले जाया गया, इसके बाद शव में आग लगा दी गई। आग से एक टांग को छोड़कर लगभग सारा शरीर जल गया। पुलिस को मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई सबूत नहीं मिला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान के बाद ही हत्या और हत्यारों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें