फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केंद्रीय विद्यालय आईएनए कॉलोनी में जन भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत विविध कार्यक्रम

Tue, 20 Jun 2023 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

15 जून को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 120 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने G-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं FLN से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की...
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya INA Colony - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

G-20, NEP 20-20 एवं FLN के बारे में जागरूकता पर आधारित जन भागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय आईएनए कॉलोनी में एक जून से 15 जून तक विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस कार्यशाला में जी-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने G–20 पर आधारित QUIZ, FLN पर आधारित फिल्म, कहानी-कथन प्रतियोगिता, साइकिल रैली, रंगोली, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 15 जून को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 120 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने G-20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं FLN से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अनंत मोहन (NOMINEE CHAIRMEN, VMC HEAD DEPARTMENT OF PULMONARY MEDICINE AIIMS, NEW DELHI) ने किया। प्राचार्य रीना चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं निधि शर्मा, कुमारी नीतिका कालिया एवं प्रीति द्वारा मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं खेल के माध्यम से क्रियाकलाप द्वारा विषय को रोचक बनाया गया।

कार्यक्रम में पड़ोसी केंद्रीय विद्यालय, नवयुग स्कूल लक्ष्मीबाई नगर एवं सहोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हौज़ खास, नई दिल्ली, के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रीना चक्रवर्ती ने छात्रों एवं अध्यापकों को आशीर्वचन देते हुए समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट भावी समाज के निर्माण हेतु सुदृढ़ बुनियाद की आवश्यकता को बताते हुए, प्राचार्या महोदया ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन में उप-प्राचार्य संगीता अग्रवाल एवं मुख्य अध्यापिका रचना त्यागी का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें