पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण करते यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने रविवार को दिल्ली स्थित कैनाल कालोनी में पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण किया।
कैनाल कॉलोनी में परिसर स्थित क्षतिग्रस्त वाल्मीकि फील्ड हास्टल के पुनरोद्धार की परियोजना 210.21 लाख रुपये, विशिष्ट एवं अति विशिष्ट श्रेणी के अतिथि गृहों एवं गेस्ट हाउस परिसर में स्थित झील के पुनरोद्धार/पुर्नस्थापना की परियोजना लागत 361.08 लाख रुपये एवं दिल्ली क्षेत्र के अन्तर्गत ओखला बैराज के अपस्ट्रीम में यमुना नदी पर दायें एफलक्स बन्ध के किनारे कैनाल कालोनी ओखला से कालिन्दी कुंज पार्क तक आर0सी0सी0 दीवार निर्माण कार्य की परियोजना लागत 131.18 लाख रुपये है। इन कामों पर कुल 702.47 लाख रुपये की धनराशि की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।