फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना बाढ़ क्षेत्र में बनेगा ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल, LG ने सिग्नेचर ब्रिज के पास रखी परियोजना की नींव

Wed, 17 May 2023 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एलजी वीके सक्सेना ने मंगलवार को सिग्नेचर ब्रिज के निकट दिल्ली के पहले ट्रैकिंग और एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
यमुना क्षेत्र में एलजी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना के पूर्वी छोर पर बाढ़ क्षेत्र में जल्द ही 11 किलोमीटर लंबा दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल बनाया जाएगा। एलजी वी के सक्सेना ने मंगलवार को सिग्नेचर ब्रिज के निकट दिल्ली के पहले ट्रैकिंग और एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया। इसका निर्माण टेरिटोरियल आर्मी की इको बटालियन द्वारा किया जा रहा है। यह ट्रैक पूरी तरह से कच्ची सड़क वाला होगा। 

विज्ञापन


यमुना के पूर्वी तट के डूबक्षेत्र में बन रहा यह 11 किलोमीटर का ट्रैक विभिन्न तरह के पेड़ों, घास के मैदान, और रंग बिरंगे फूलों के बीच से होकर गुजरेगा। यह ट्रैक आईटीओ बैराज पर असिता तक फैला हुआ होगा। यह पूरा ट्रैक हरा-भरा होगा और गढ़ी मांडू, शास्त्री पार्क, पुराने रेलवे ब्रिज, गीता कॉलोनी ब्रिज, असिता से गुजरते हुए आईटीओ बैराज तक जाएगा।

एलजी ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र के कायाकल्प और पुनरुद्धार की संकल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यमुना के बाढ़ क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जाना चाहिए, जहां दिल्ली के लोग खुद को इससे जोड़ सकें और यमुना के पुनरुद्धार में भागीदार बन सकें। इसी उद्देश्य के साथ यमुना का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में असिता, बांसेरा, गढ़ी मांडू और बेला पार्क तक ट्रिपल ग्रिड प्लांटेशन (पेड़ों की पंक्ति के बीच पर्याप्त जगह) अभियान चलाया गया। वहीं कुदसिया घाट का विकास किया गया और अब ट्रैकिंग एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया गया है। सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर टेरिटोरियल आर्मी की बटालियन ने यमुना बाढ क्षेत्र की सफाई का काम कर रही है। उसने यमुना बाढ़ क्षेत्र में कचरे को डंप होने से बखूबी रोका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें