फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : नाबालिग पहलवान के पिता बोले-कोई धमकी नहीं मिली, नहीं बदला दबाव में बयान

Mon, 19 Jun 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महिला पहलवान के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने किसी दबाव में बयान नहीं बदला है। उन्होंने कहा, हमें जो करना था, हमने कर दिया। हमारे परिवार को धमकी मिलने के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साक्षी मलिक से अपने बयान को स्पष्ट करने की भी मांग की। 
विज्ञापन
बबीता फोगाट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद बयान बदलने वाली नाबालिग महिला पहलवान के पिता ने रविवार को कहा कि उनके परिवार को धमकियां नहीं मिली हैं। उनकी बेटी ने किसी दबाव में बयान नहीं बदला है। उन्होंने कहा, हमें जो करना था, हमने कर दिया। हमारे परिवार को धमकी मिलने के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साक्षी मलिक से अपने बयान को स्पष्ट करने की भी मांग की। 

विज्ञापन


एक दिन पहले साक्षी ने दावा किया था कि नाबालिग महिला पहलवान ने भारतीय दंड संहिता की धारा 161 और 164 के तहत दो बार बयान दर्ज कराए थे। लेकिन परिवार को लगातार मिल रही धमकियों के चलते उसने अपने बयान बदल लिए थे। 

तीर्थ राणा ने आरोपों को किया खारिज
सोनीपत के भाजपा के जिलाध्यक्ष तीरथ राणा ने भी एक वीडियो जारी कर पहलवानों का इस्तेमाल करने के साक्षी के आरोपों से इन्कार किया है। उन्होंने कहा, पहलवान आए और मुझसे मिले (विरोध करने से पहले) और उन्होंने हमें बताया कि उनका शोषण किया जा रहा है। हमने कहा कि हम हमारी बहनों और बेटियों के साथ हैं। मैं न्याय की लड़ाई में खिलाड़ियों के साथ हूं। मैं उनके साथ पहले भी था और अब भी हूं।
विज्ञापन


साक्षी को कांग्रेस में दिखा समाधान : बबीता
बबीता फोगाट ने कहा कि उन्होंने बार-बार पहलवानों को सलाह दी थी कि वह प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से मिलकर उनके सामने अपनी समस्या रखें, लेकिन पहलवानों को समाधान दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस और प्रियंका गांधी में दिखा। अब समय आ गया है कि आपको आपकी वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए क्योंकि अब जनता आपसे सवाल पूछ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें