फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अध्यादेश के खिलाफ सड़कों पर हुंकार; सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया विरोध-प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में पदयात्रा कर पुतला दहन किया। साथ ही अध्यादेश की प्रतियां भी जलाई। 
विज्ञापन
अध्यादेश के खिलाफ सड़कों पर हुंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को केंद्र सरकार के दिल्ली के संबंध में लाए गए अध्यादेश के विरोध में पदयात्रा कर पुतला दहन किया। इसके अलावा अध्यादेश की प्रतियां भी जलाई। इस दौरान आप नेताओं ने अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन




इस मौके पर आम आदमी पार्टी कि नेताओं ने कहा कि जब तक अध्यादेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस नहीं लेते हैं, तब तक इस अध्यादेश से दिल्ली को होने वाले नुकसान के बारे में हर गली-मोहल्ले में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी के तहत 6 से 13 जुलाई तक दिल्ली के हर मोहल्ले, गली और चौराहे पर काले अध्यादेश का पुतला और प्रतियां जलाई जाएंगी। 
विज्ञापन




इसी कड़ी में दिल्ली में बुधवार को शाम छह बजे अध्यादेश का पुतला और प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली के लोगों ने भाग लिया और केंद्र की मोदी सरकार से अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें