फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को माना दोषी, 18 को सजा पर फैसला

Thu, 13 Jul 2023 11:29 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता बरतने के मामले में सभी आरोपियों को दोषी माना है। इन सभी दोषियों की सजा पर 18 जुलाई को फैसला आएगा।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता मामले में सभी आरोपियों को दोषी माना है। इन सभी की सजा पर 18 जुलाई को फैसला आएगा। इस मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विजय जे दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, दो वरिष्ठ लोक सेवक के एस क्रोफा और के सी सामरिया, जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक मनोज कुमार जयसवाल आदि शामिल हैं। कोर्ट ने उन्हें आईपीसी की धारा 120बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें