फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेट्रो खराब होने से ब्लू लाइन पर घंटे भर बाधित रही सेवाएं, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानियां

Sun, 08 Jan 2023 11:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

मेट्रो में आई तकनीकी खराबी का एक बार फिर ब्लू लाइन पर यात्रियों को भुगतना पड़ा। अवकाश का दिन होने की वजह से ठंड से बचने के लिए भी कई यात्रियों ने मेट्रो में सफर की शुरुआत की। देरी होने से उन्हें परेशानियों के साथ साथ इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ब्लू लाइन पर अचानक एक मेट्रो में आई तकनीकी खराबी की वजह से सेवाएं एक घंटे से अधिक देर तक प्रभावित रहीं। पटेल नगर स्टेशन से नोएडा की तरफ जा रही मेट्रो दोपहर 2.05 बजे अचानक रुक गई। पटेल नगर-करोल बाग के बीच आई इस खराबी को दूर करने के प्रयास किए गए। इसमें वक्त लगने से कई मेट्रो ट्रेनें स्टेशन के पास इकट्ठी हो गई। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। कईयों के काम बिगड़ गए तो कई यात्रियों ने दूसरे परिवहन साधनों को अपनाया।

विज्ञापन


मेट्रो में आई तकनीकी खराबी का एक बार फिर ब्लू लाइन पर यात्रियों को भुगतना पड़ा। अवकाश का दिन होने की वजह से ठंड से बचने के लिए भी कई यात्रियों ने मेट्रो में सफर की शुरुआत की। देरी होने से उन्हें परेशानियों के साथ साथ इंतजार भी करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)के प्रमुख कार्यकारी निदेशक(कॉरपोरेट कम्युनिकेशन)अनुज दयाल ने बताया कि ट्रेन को दुरुस्त करने में अधिक समय लगने की वजह से उसे हटा लिया गया। इसके बाद करीब 3.15 बजे ब्लू लाइन पर मेट्रो की आवाजाही सामान्य हो गई। उधर, येलो लाइन पर भी रखरखाव के कारण सुबह 6.30 बजे तक हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। इस वजह से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें