फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लुटेरों ने ट्रैफिक हवलदार को खाई में गिराकर चाकू मारा, लूटपाट के बाद फरार

Fri, 31 Mar 2023 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सिग्नेचर ब्रिज पर लघुशंका करते समय दो बदमाशों ने उसे नीचे खाई में ढकेल दिया। गिरकर घायल होने पर बदमाशों ने उससे लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का हवलदार लूटपाट का शिकार हो गया। सिग्नेचर ब्रिज पर लघुशंका करते समय दो बदमाशों ने उसे नीचे खाई में ढकेल दिया। गिरकर घायल होने पर बदमाशों ने उससे लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित ने चाकू पकड़ लिया तो उसकी उंगलियां कट गईं। इसके बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन, छह हजार कैश, आईकार्ड, आधार, तीन एटीएम व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसका बयान लेकर लूटपाट और हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मोहित परिवार के साथ शालीमार गार्डन, एक्सटेंशन, गाजियाबाद में रहता है। वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में हवलदार है। फिलहाल उसकी तैनाती मॉडल टाउन ट्रैफिक सर्कल में है। बुधवार रात करीब 10.15 बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह सिग्नेचर ब्रिज होते हुए लौट रहा था। इस बीच सिग्नेचर ब्रिज पार करने के बाद वह लघुशंका के लिए रुक गया। 
विज्ञापन


तभी दो बदमाशों ने हवलदार को सड़क से नीचे खाई में धक्का दे दिया। पीड़ित मोहित कुमार (35) करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। आरोपी वहां पहुंचे और उसे काबू में कर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक लड़के ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। बचाव में उसने हाथ से चाकू पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी उंगलियां कट गईं।

इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की और जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने मोहित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें