फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा : साजिश मामले में रोजाना सुनवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की कथित बड़ी साजिश से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने मुकदमे की सुनवाई रोजाना आधार पर कराने की मांग की है। पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत अन्य आरोपियों से जुड़े इस मामले में सरकार ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर ट्रायल नियमित चलाने और आरोप तय करने के संबंध में आदेश देने की मांग की है। अदालत इस अर्जी पर 6 नवंबर को विचार करेगी। शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेई की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष लोक अभियोजक मधुकर पांडे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए। वहीं, अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद अदालत में मौजूद रहे। दंगों से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारी भी सुनवाई में शामिल हुए। दिल्ली पुलिस ने अदालत से मांग की है कि मुकदमे की सुनवाई लगातार रोजाना की जाए और आरोप तय करने के संबंध में आदेश सुनाया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें