फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police : आंतकी-गैंगस्टर गठजोड़ में खुलासा- शूटर अजय को छुड़ाने के लिए चीन से आए थे हथियार

Thu, 08 Sep 2022 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

Delhi Police :ये हथियार पाकिस्तान होकर पंजाब आए थे। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे गए थे। स्पेन, यूरोप में बैठे लकी पटियाला ने अजय को छुड़वाने के लिए ये हथियार भारत भिजवाए थे। लकी पटियाला के कहने पर एक युवक गगनप्रीत व अजय उर्फ मेंटल को हथियार देकर गया था।
विज्ञापन
HGS Dhaliwal, Special CP, Delhi Police - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन की नालागढ़ कोर्ट परिसर से शूटर अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी को छुड़ाने के लिए हथियार चीन से आए थे। ये हथियार पाकिस्तान होकर पंजाब आए थे। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे गए थे। स्पेन, यूरोप में बैठे लकी पटियाला ने अजय को छुड़वाने के लिए ये हथियार भारत भिजवाए थे। लकी पटियाला के कहने पर एक युवक गगनप्रीत व अजय उर्फ मेंटल को हथियार देकर गया था। बताया जा रहा है आरोपियों ने और भी हथियार भिजवाए हैं। दूसरी तरफ इस मामले में आतंकवाद विरोधी रोकथाम अभिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई गई है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा व यूरोप में बैठे लकी पटियाला ने अजय को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। अजय को छुड़वाने के लिए हथियार लकी पटियाल ने भिजवाए थे। गगनप्रीत व अजय मेंटल ने 25 अगस्त को अजय को छुड़वाने गए बदमाशों को दिए थे। इनमें से एक पिस्टल टर्की, दो चीन की पिस्टल, दो लोकल पिस्टल हैं। बरामद हैंडग्रेनेट चीन का है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चीन से हथियार कैसे और किसके माध्यम से आ रहे थे। स्पेशल सेल के इस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि पाकिस्तान से हथियार ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हैं और काफी समय से भेजे जा रहे हैं। 

पाकिस्तान में बैठा हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा भारत हथियार भिजवा रहा है। वह बब्बर खालसा का ऑपरेशन हैड है। गगनदीप दिलप्रीत सिंह दहन उर्फ बाबा का साथी है। दिलप्रीत सिंह दहन रिंदा का साथी है। दूसरी तरफ स्पेशल सेल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर यूएपीए के तहत जो तीन मामले दर्ज किए है, उनमें एक मामला कौशल चौधरी-लकी पटियाल-बंबीहा सिंडीकेट के खिलाफ किया गया था। गगप्रीत को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस जल्द ही इस सिंडीकेट के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


गलतफहमी के कारण छूट नहीं पाया था अजय-
इस घटना में शामिल विरोधी गैंगस्टर के प्रॉक्सी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सोशल मीडिया हैंडल ने घटना को लेकर पोस्ट डालने शुरू कर दिए। बांबिहा - लकी पटियाल - कौशल चौधरी गैंग से जुड़े सोशल मीडिया प्रॉक्सी ने दावा किया कि हमला हत्या करने के लिए नहीं बल्कि अजय को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए था। लेकिन अजय और उसे छुड़ाने आए बदमाश के बीच बातचीत न होने और अजय द्वारा बदमाशों को पहचान न पाने के चलते वह फायरिंग के वक्त भागकर जज के कमरे में घुस गया था। अगर वह बदमाशों को पहचान लेता तो वह पुलिस कस्टडी भागने में सफल हो जाता। अजय को लगा कि विरोधी गिरोह के बदमाश पुलिस कस्टडी में उसकी हत्या करने आए हैं। 

लारेंस बिश्रोई गिरोह का टारगेट है अजय-
अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी कौशल-चौधरी-लकी पटियाल गिरोह को प्रमुख शूटर है। उसने ही लारेंस बिश्रोई के दोस्त विक्रमजीत उर्फ विक्की मुद्दूखेड़ा की हत्या की थी। ऐसे में अजय उर्फ लेफ्टी लारेंस बिश्रोई- काला जठेड़ी के निशाने पर है। कौशल चौधरी-लकी पटियाल-बंबीहा को सिद्धू मूसेवाल व उसके मैनेजर का समर्थन मिला हुआ था। ऐसे में लारेंस बिश्रोई को लगता है कि पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला ने विक्की मुद्दूखेड़ा की हत्या करवाई है। इस कारण पंजाबी गायकी हत्या करवाई गई थी।

रिंदा लाहौर में बैठा हुआ है-
गगनदीप स्थानीय नेटवर्क का मुख्य केंद्र है। वह फरार आतंकी रिंदा के जेल में बंद साथी खूंखार दिलप्रीत सिंह दहन उर्फ बाबा का सहयोगी है। वह आईएसआई की मदद से खालिस्तान का नेटवर्क संभाल रहे रिंदा के संपर्क में है। रिंदा इस समय पाकिस्तान के लाहौर में है और वहीं से आतंकी संगठन बीकेआई की आतंकी गतिविधियों को संचालित करने में आईएसआई की मदद ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें