हथियार सप्लायर को स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर गिरोह के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टीम ने इमरान उर्फ अमजद को हथियारों और कारतूस के साथ पकड़ा है। स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा सिंडिकेट के अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर इमरान को अवैध हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके पास से 12 सेमी-ऑटोमैटिक और सिंगल शॉट पिस्टल के साथ 55 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।