फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sexual Harassment Case: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस अगले हफ्ते कोर्ट को सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 08 Jun 2023 09:21 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलवानों के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम अगले सप्ताह तक कोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंप सकती है। 
विज्ञापन
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डब्ल्यूएफआई के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। दिल्ली पुलिस का विशेष जांच दल यानी एसआईटी अगले हफ्ते तक कोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंप सकता है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ दो मामलों की जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक हुई जांच के दौरान एसआईटी टीम ने 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। 

जानकारी के लिए बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के टॉप पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया प्रदर्शन कर रहे हैं। लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सिंह पर नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें