राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका जिला में बुधवार को तीन विदेशी नागरिकों को करोड़ों के मादक पदार्थ (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि द्वारका पुलिस ने जिले में तीन विदेशी नागरिकों को करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 13 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।