फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : ट्रेन की चपेट में आकर तीन युवकों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 26 Oct 2022 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News :  समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।मृतकों की शिनाख्त संभल, यूपी निवासी रियाजुल (21) और बदायूं निवासी मोहम्मद हफीज (20) और मोहम्मद शाहरुख (20) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तीन युवकों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।मृतकों की शिनाख्त संभल, यूपी निवासी रियाजुल (21) और बदायूं निवासी मोहम्मद हफीज (20) और मोहम्मद शाहरुख (20) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल सोमवार को दीपावली की छुट्टी होने के कारण चार दोस्त घूमने गए थे। वापस लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चारों युवक दूसरे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन के निकलने का इंतजार करने लगे। इस बीच दूसरे ट्रैक पर दिल्ली से अमृतसर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। तीन युवक उसकी चपेट में आ गए। चौथे साथी मोहम्मद एहसान (19) ने दोनों ट्रैक के बीच बैठकर अपनी जान बचाई। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा। 

पुलिस एहसान से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक दिल्ली में सिरसपुर गांव, राणा पार्क इलाके में किराए का मकान लेकर रहते थे। मूलरूप से संभल यूपी के रहने वाले रियाजुल के परिवार में पिता मो. छोटे, वहीं बदायूं के रहने वाले हफीज के परिवार में पिता मो. बारु और शाहरुख के परिवार में पिता मो. राशिद व अन्य सदस्य हैं। हफीज व शाहरुख आपस में रिश्तेदार हैं। 
विज्ञापन


तीनों युवक समयपुर-बादली इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार को इनकी फैक्टरी की छुट्टी थी। यह अपने एक अन्य दोस्त एहसान के साथ घूमने रेलवे ट्रैक पार कर चले गए। शाम के समय चारों वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। चोरों बादली से होलंबी कलां के बीच रेलवे लाइन के पास ट्रैक पार करने लगे। इस बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय इन लोगों ने देखा कि डाउन ट्रैक पर दिल्ली की ओर एक ट्रेन आ रही थी। चारों दोस्त दूसरे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन गुजरने का इंतजार करने लगा।

ट्रेन के शोर के बीच दूसरे ट्रैक पर दिल्ली की ओर से अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जब तक इनको पता चलता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एहसान ने तो किसी तरह दोनों ट्रेनों के बीच कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन हफीज, शाहरुख और रियाजुल शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें