एक निजी संस्थान की ओर से देशभर में कराए गए एक सर्वे में दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस को देश के सभी डेंटल संस्थानों में पहली रैंकिंग मिली है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस पर खुशी जताते हुए ट्वीट में किया कि दिल्ली का मौलाना आजाद डेंटल कॉलेज लगातार 11वें साल पहले स्थान पर रहा है। यह एक गर्व का विषय है। इससे पता चलता है कि संस्थान और दिल्ली सरकार स्वास्थ्य प्रणाली में अग्रसर रहने के लिए लगातार प्रयासरत है।