फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : एसआई की पिटाई से कान का पर्दा फटा, आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Mon, 03 Oct 2022 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार शाम दिल्ली पुलिस के एसआई ने डीएम ईस्ट बोट क्लब इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी। उस समय वह कार में अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एसआई नरेंद्र वहां पहुंचे और हरीश से कार हटाने को कहा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार शाम दिल्ली पुलिस के एसआई ने डीएम ईस्ट बोट क्लब इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी। उस समय वह कार में अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान एसआई नरेंद्र वहां पहुंचे और हरीश से कार हटाने को कहा। कार हटाने के दौरान आरोपी ने उनके साथ गली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में हरीश के एक कान का पर्दा फट गया जबकि दूसरे कान से खून आ गया। 

 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जब घटना की जानकारी हुई तो मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने आरोपी एसआई नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। सीमापुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरीश कुमार परिवार के साथ जगजीवन नगर, दुर्गापुरी में रहते हैं। वह डीएम ईस्ट में बोट क्लब इंचार्ज हैं। रविवार शाम के समय यह अपनी कार से वसंधुरा से घर लौट रहे थे। इस बीच दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के बाहर इन्होंने अपनी कार दुकान से कुछ सामान लेने के लिए रोकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें