फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल सरकार के लिए नई मुश्किल? उपराज्यपाल ने बिजली सब्सिडी मामले में दिया जांच का आदेश

Tue, 04 Oct 2022 01:14 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एलजी ने मुख्य सचिव से बीएसईएस डिस्कॉम को आप सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी में कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने बिजली सब्सिडी मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा प्राइवेट कंपनी बीएसईएस डिस्कॉम को सब्सिडी का पैसा देने के मामले में मुख्य सचिव को जांच करने को कहा है। एलजी ने मुख्य सचिव को रिपोर्ट सात दिन में सौंपने को कहा है। 

विज्ञापन

एलजी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ वकीलों और न्यायविदों सहित शिकायतकर्ताओं ने बिजली कंपनियों को सब्सिडी भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद अब एलजी ने इस मामले में जाच के आदेश दिए हैं। फिलहाल दिल्ली सरकार या फिर बीएसईएस डिस्कॉम की तरफ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें